भारत अपनी विविध परंपराओं और अनोखी आस्थाओं के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। आमतौर पर मंदिरों में भगवान को लड्डू, पेड़े, फल या पंचामृत का भोग लगाया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी मंदिर में चाउमीन, पास्ता और पिज़्ज़ा प्रसाद के रूप में चढ़ाए जाते हों?
जी हां, ऐसा एक अनोखा मंदिर मौजूद है।
यह अनोखी परंपरा देखने को मिलती है कोलकाता के प्रसिद्ध चीनी काली मंदिर (Chinese Kali Temple) में। यह मंदिर टांगरा इलाके में स्थित है, जिसे कोलकाता का ‘चाइना टाउन’ भी कहा जाता है।
इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां भारतीय और चीनी संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। स्थानीय चीनी समुदाय देवी काली की पूजा करता है और अपनी परंपरा के अनुसार नूडल्स, चाउमीन, चॉप्सी, पास्ता और यहां तक कि पिज़्ज़ा भी भोग के रूप में अर्पित करता है।
मान्यता है कि भक्त जो स्वयं पसंद करते हैं या अपने व्यवसाय से जुड़े खाद्य पदार्थ हैं, वही मां को अर्पित करते हैं। पूजा के बाद यही भोजन प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं में बांटा जाता है।


Post A Comment:
0 comments: