Sudden Wealth Yog: जिंदगी में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब बिना योजना के अचानक धन लाभ हो जाता है—विरासत, लॉटरी, बीमा क्लेम, शेयर बाजार या अचानक मिला कोई बड़ा अवसर। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे अप्रत्याशित लाभ का संबंध जन्मकुंडली के अष्टम भाव से जोड़ा जाता है।
अक्सर अष्टम भाव का नाम सुनते ही लोग इसे मृत्यु या संकट से जोड़ लेते हैं, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से यह भाव सिर्फ अंत नहीं, बल्कि परिवर्तन, पुनर्जन्म, छिपे अवसर और अचानक मिलने वाले लाभ का भी संकेत देता है।
जन्मकुंडली का अष्टम भाव इन विषयों से संबंधित माना जाता है—
-
विरासत और पैतृक संपत्ति
-
बीमा, टैक्स, निवेश से लाभ
-
अचानक धन प्राप्ति
-
गूढ़ विद्या और रहस्य
-
जीवन में बड़े बदलाव या ‘रीसेट’
इसी कारण इसे जिंदगी का “रीसेट बटन” भी कहा जाता है।


Post A Comment:
0 comments: