उत्तर प्रदेश के में आयोजित 44 दिवसीय माघ मेला महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ संपन्न हो गया। प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष मेले में कुल 22.10 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई। बताया जा रहा है कि यह आंकड़ा के रिकॉर्ड से भी अधिक है।
महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान दिवस पर ही करीब 40 लाख श्रद्धालुओं ने संगम तट पर पहुंचकर स्नान किया। तड़के सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। हर-हर महादेव और गंगा मैया के जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा।
इस बार मेले का एक भावुक दृश्य भी चर्चा में रहा। मध्य प्रदेश के उमरिया निवासी राम भजन यादव अपनी 100 वर्षीय मां को कंधे पर बैठाकर संगम स्नान कराने पहुंचे। उनकी श्रद्धा और मातृभक्ति का यह दृश्य सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा गया।
प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात की व्यापक व्यवस्था की थी। ड्रोन कैमरों से निगरानी और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के कारण अंतिम दिन भी व्यवस्था सुचारु बनी रही।
44 दिनों तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन ने एक बार फिर आस्था, श्रद्धा और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। महाशिवरात्रि स्नान के साथ माघ मेले का विधिवत समापन हो गया, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था की धारा निरंतर बहती रहेगी।
Post A Comment:
0 comments: