बिहार के जिले के में महाशिवरात्रि के अवसर पर एक अनोखी परंपरा देखने को मिली। करीब 30 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत इस बार थानाध्यक्ष सुजीत कुमार और अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने अपनी-अपनी पत्नियों के साथ वैदिक रीति-रिवाज से पुनर्विवाह किया।
जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि पर यहां प्रतीकात्मक रूप से वैवाहिक बंधन को दोबारा संकल्पित करने की परंपरा है, जिसे दांपत्य जीवन में प्रेम, विश्वास और समर्पण के नवीनीकरण का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, पहली बार दो पुलिस अधिकारियों ने स्वयं इस परंपरा को निभाते हुए विवाह संस्कार में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद पारंपरिक ढंग से शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। पूरे आयोजन में आस्था और उत्साह का माहौल रहा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परंपरा सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती है। इस अनूठे आयोजन को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।


Post A Comment:
0 comments: