हिंदू पंचांग के अनुसार
महाशिवरात्रि फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाई जाती है। वर्ष 2026 में महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। यह दिन भगवान
शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इस दिन उपवास रखकर रात्रि जागरण और चार प्रहर की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। श्रद्धालु शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और भस्म अर्पित करते हैं। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है।
-
चतुर्दशी तिथि प्रारंभ: 17 फरवरी रात 8:45 बजे
-
चतुर्दशी तिथि समाप्त: 18 फरवरी रात 10:10 बजे
-
निशीथ काल पूजा मुहूर्त: रात 12:05 से 12:55 बजे तक
व्रत क पारण 19 फरवरी की सुबह सूर्योदय के बाद किया जाएगा। पारण से पहले स्नान कर शिवजी का स्मरण करना शुभ माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर सच्चे मन से की गई पूजा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Post A Comment:
0 comments: