Maa Tripura Sundari: आज 21 जनवरी, बुधवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस पावन तिथि पर तंत्र-मंत्र की देवी मां त्रिपुर सुंदरी की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है। गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की साधना की जाती है और इसे तांत्रिक सिद्धियों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है।
देशभर में मां त्रिपुर सुंदरी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन राजस्थान के बांसवाड़ा में स्थित मां त्रिपुर सुंदरी का मंदिर अपनी प्राचीनता और आध्यात्मिक महत्ता के लिए विशेष प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यह मंदिर करीब 900 साल पुराना है और 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। यहां सच्चे मन से की गई पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
मंदिर परिसर में मां त्रिपुर सुंदरी के साथ मां काली, देवी सरस्वती और माता लक्ष्मी भी विराजमान हैं। गुप्त नवरात्रि के दौरान यहां विशेष अनुष्ठान, जप-तप और तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस काल में की गई साधना से साधक को आध्यात्मिक बल, ज्ञान और सिद्धि की प्राप्ति होती है।
गुप्त नवरात्रि में मां त्रिपुर सुंदरी की आराधना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और ऐश्वर्य का वास होता है। इसी कारण देश-विदेश से श्रद्धालु इस शक्तिपीठ के दर्शन के लिए बांसवाड़ा पहुंचते हैं।

.jpg)
Post A Comment:
0 comments: