नंदिनीनगर में आयोजित राष्ट्र कथा महोत्सव के अंतिम दिन सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने धर्म, संस्कृति, जीवन मूल्यों और राष्ट्र निर्माण पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कारों से ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उपस्थित जनसमूह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र कथा महोत्सव का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को संस्कृति, राष्ट्रभाव और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ना है।
बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं से राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखने और जीवन में संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हर घर के बाहर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए और एक गाय का पालन अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

.jpg)
Post A Comment:
0 comments: