एस्ट्रो धर्म :

कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच तिरुपति बालाजी मंदिर को खोलने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके लिए राज्य सरकार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम्स ट्रस्ट को मंदिर को खोलने की अनुमति दे दी है। इस बारे में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानाम्स ट्रस्ट के चेयरमैन वाय.वी. सुब्बारेड्डी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि तिरुपति बालाजी मंदिर क्षेत्र शुरू से ही ग्रीन जोन में रहा है। सुरक्षा और सेहत की दृष्टि से लॉकडाउन में मंदिर को बंद किया गया था। भगवान वेंकटश्वर हमारे पालन हार हैं और संकट की इस घड़ी में वही हम लोगों की रक्षा करेंगे।
इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब तिरुपति बालाजी मंदिर को बंद किया गया था। कोरोना वायरस महामारी के चलते मंदिर को 20 मार्च को बंद कर दिया गया था। इसके आगे उन्होंने कहा कि मंदिर को खोलने के बाद श्रद्धालुओं को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जाएगी। इसके लिए मास्क और दस्ताने अनिवार्य होंगे। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग से सबको गुजरना होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पहले की भांति दर्शन के लिए लोगों की भीड़ कम रहेगी। रेड्डी ने इस बात पर बल देते हुए कहा कि हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि दर्शनार्थी को समूह में दर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए उन्हें मंदिर के नए नियमों का पालन करना होगा। देव दर्शन के लिए चरणबद्ध तरीके से दर्शनार्थियों को जाने की अनुमति होगी और दर्शन से पहले और बाद में उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा।
गौरतलब है कि चौथे लॉकडाउन में मंदिर और मस्जिदों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जबकि कई राज्यों में लॉकडाउन में ढील दी गई है। इसके बावजूद धार्मिक केंद्रों को खोलने की अनुमति है। ऐसे में तिरुपति बालाजी मंदिर के 1 जून के बाद खुलने की पूरी उम्मीद है।
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: