बीकानेर। सफेद कमीज, खाकी नेकर पहने और शौर्य के प्रतीक दण्ड के साथ पूर्ण गणवेश में चेहरे पर चिर-परिचित गर्व का भाव लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हजारों स्वयंसेवकों ने बैण्ड की धुनों पर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से अनुशासनबद्ध पथ संचलन किया। संघ के स्थापना दिवस पर हजारों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। सादुल स्कूल मैदान में स्वयंसेवकों ने बांसुरी की मधुर ध्वनि के साथ आरोहित ध्वज को प्रणाम किया। तत्पश्चात शस्त्र पूजन कर काव्य गीत तथा अवतरण हुआ। अपने उद््बोधन में संघ के राष्ट्रीस पदाधिकारी ने स्वयंसेवकों का आह्वïान किया कि विश्व के प्राचीनतम भारत राष्टï्र की रचना विज्ञान सम्मत है। इस प्राचीन राष्टï्र को वर्तमान पीढ़ी के जिम्मे धर्म रक्षा व विश्व कल्याण का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा आदर्श सत्य है अत: सत्य की विजय निश्चित है। बाद में स्वयंसेवकों ने घोष की गूंज के साथ पथ संचलन शुरू किया। जो सादुल स्कूल से ठंठेरा बाजार, कोचरों का चौक, बड़ा बाजार, आचार्य चौक, मोहता चौक, तेलीवाड़ा, जोशीवाड़ा, केईएम रोड होते पुन: सादुल स्कूल पहुंचे। रास्ते भर भारत माता की जय के नारों के साथ नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस विभाग के आला अधिकारी मय जाब्ते केे साथ पथ संचलन के आगे व पीछे चल रहे थे। वहीं यातायात कर्मी भी यातायात को सुचारू बनाने में मुश्तैदी से तैनात थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
Post A Comment:
0 comments: