कई लोगों के जीवन में शादी को लेकर सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि हर साल लग्न निकल जाती है, लेकिन विवाह की बात आगे नहीं बढ़ती। ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे ने शादी में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए एक बेहद आसान और प्रभावी उपाय बताया है। उनका दावा है कि इस उपाय को नियमित रूप से करने पर जल्दी विवाह के योग बनते हैं, और कई मामलों में तो 20 दिनों के भीतर रिश्ता तय होने की बात भी सामने आई है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति चट मंगनी और पट ब्याह चाहता है, तो उसे रोजाना स्नान के समय एक छोटा-सा उपाय करना चाहिए। स्नान की बाल्टी में आधा चम्मच हल्दी डालें और फिर बृहस्पति देव (गुरु ग्रह) का ध्यान करते हुए स्नान करें। यह उपाय लगातार तीन से चार महीने तक करना चाहिए।

मान्यता है कि हल्दी शुभता, मांगलिक कार्य और वैवाहिक सुख का प्रतीक मानी जाती है, जबकि बृहस्पति देव विवाह, ज्ञान और रिश्तों के कारक ग्रह हैं। जब हल्दी के साथ गुरु ग्रह की पूजा की जाती है, तो कुंडली में विवाह से जुड़े दोष कम होते हैं और अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव आने लगते हैं।

ज्योतिषाचार्य का कहना है कि यह उपाय खासतौर पर उन लोगों के लिए लाभकारी है, जिनकी शादी में बार-बार रुकावट आ रही है या रिश्ता तय होकर टूट जाता है। श्रद्धा और नियम के साथ किया गया यह उपाय वैवाहिक जीवन की राह आसान बना सकता है।

Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: