जयपुर। ओके प्लस समूह व गौरांग इंस्टिट्यूट फाॅर वैदिक एज्यूकेशन के संयुक्त तत्वावधान में गीता - एक अचूक समाधान पर आज चैड़ा रास्ता गोलेछा सिनेमा में गौरांग इंस्टिट्यूट फाॅर वैदिक एज्यूकेशन के संस्थ्ज्ञापक एवं शिक्षा गुरू श्री वृन्दावनचन्द्र दास प्रवचन हुए। जिसमें काफी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कार्यक्रम के मुख्य आयोजक ओमप्रकाश मोदी ने मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता वृन्दावनचन्द्र दास ने कहा कि प्रभु की परम कृपा जन्म जन्मान्तर के पुण्योदय से ही हम सभी को गीता सुनने का सौभाग्य मिलता है। गीता में कहे गये उपदेशों को अपने जीवन में उतारना चाहिये और अपने जीवन को सफल बनाना चाहिये। इस ग्रंथ में विश्व की समस्त समस्याओं का समाधान है। उन्होने आगे कहा कि जो व्यक्ति भगवत गीता की शिक्षाओं को नहीं समझता उसे गिरा हुआ व्यक्ति पूरे जगत में नहीं है। क्योंकि गीता में ही संसार की समस्त समस्याओं का समाधान है। इसलिए हमें गीता का नित्य अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भगवत गीता में वर्णित ज्ञान इन सभी समस्याओं का एक अचूक समाधान है। क्योंकि गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते है कि जो इस ज्ञान को समझता है, उसके समस्त क्लेश अपने आप नष्ट हो जाते है। इसलिए गीता में कही गई वाणी को अपने जीवन में उतारना चाहिए और अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810
Axact

Axact

Vestibulum bibendum felis sit amet dolor auctor molestie. In dignissim eget nibh id dapibus. Fusce et suscipit orci. Aliquam sit amet urna lorem. Duis eu imperdiet nunc, non imperdiet libero.

Post A Comment:

0 comments: